UPSSSC Excise Constable Notification 2026:जल्दी करें आवेदन , PET वालों के लिए बड़ा मौका, अभी पढ़ें-
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी का अवसर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत कुल 722 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का UPSSSC PET 2025 qualify होना अनिवार्य है और उनके पास वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उनके के लिए एक बेहतरीन मौका है UPSSSC Excise Constable के लिए आवेदन 04 -06-2026 से प्रारम्भ होंगे |

UPSSSC Excise Constable Notification 2026 Out -पूरी जानकारी, आवेदन तिथि, योग्यता, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी इस भर्ती के तहत आबकारी आयुक्त कार्यालय में कुल 722 पदों पर आबकारी सिपाही की नियुक्ति की जाएगी।इस UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है, जिसमें लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट शामिल होंगे। साथ ही, सभी वर्गों को समान अवसर देने के लिए पदों को General, OBC, SC, ST और EWS श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जो सरकारी आरक्षण नियमों के अनुसार तय किए गए हैं।

मुख्य जानकारीविवरण
विज्ञापन संख्या08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/09
पद का नामआबकारी सिपाही
कुल रिक्तियां722
आवेदन शुरू होने की तिथि04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 जून 2026
आवेदन शुल्क25 रु० (GEN,OBC,SC,ST)
शुल्क समायोजन/संशोधन की अंतिम तिथि01 जुलाई 2026
ऑफिसियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/
डाउनलोड नोटिफिकेशन Click hare 


UPSSSC Excise Constable eligibility -आवेदन प्रक्रिया,योग्यता

अगर आप UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड) को सही तरीके से समझना बहुत जरूरी है। इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे, जो आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक (Physical Standard) और UPSSSC PET 2025 की अनिवार्य योग्यता को पूरा करते हैं।

शैक्षिक योग्यताउत्तर प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष
आयु सीमा01 जुलाई 2026 तक 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)

UPSSSC Excise Constable 2026- चयन प्रक्रिया

अगर आप UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसकी Selection Process (चयन प्रक्रिया) को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है। इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाता है, जैसे PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट, और हर चरण को पास करना अनिवार्य होता है।

चरण 1मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग (PET-2025 स्कोर के आधार पर)
चरण 2मुख्य परीक्षा (लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार)
चरण 3शारीरिक मापदण्ड  – (Qualifying),पुरुष -(1) सीना – न्यूनतम 80 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और न्यूनतम 85 सेंटीमीटर (फुलाने पर)(2) ऊँचाई न्यूनतम 167.6 सेंटीमीटर
महिला-(1) वजन- न्यूनतम 45 किलोग्राम ।(2) सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के लिये ऊँचाई- न्यूनतम 152 सेंटीमीटर।(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिये ऊँचाई- न्यूनतम 147 सेंटीमीटर
चरण 4शारीरिक दक्षता – (Qualifying)पुरुष -4.8 किलोमीटर (25 min)महिला-2.4 किलोमीटर (14 min)

जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होते हैं, उन्हीं का नाम Final Merit List में शामिल किया जाता है। इसलिए अगर आप इस UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 में चयन पाना चाहते हैं, तो सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि हर स्टेज के अनुसार सही रणनीति बनाना भी बहुत जरूरी है |

निष्कर्ष-
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जिसमें 722 पदों पर भर्ती होगी। चयन प्रक्रिया में PET-2025 स्कोर, लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें और सही तैयारी के साथ सफलता प्राप्त करें।

Scroll to Top